Tuesday, December 23, 2025
More

    लखनऊ स्कूल गेम्स : योग और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम  

    लखनऊ :   लखनऊ स्कूल गेम्स के पूर्व समापन दिवस पर शनिवार को विद्यार्थियों ने कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। जहां योग प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों ने भाग लिया, वहीं एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चौक स्टेडियम में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ-साथ शॉट पुट और भाला फेंक जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं।

    इसमें लगभग 165 खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, गति, फुर्ती और समर्पण का प्रदर्शन विभिन्न वर्गों में किया। टीम इवेंट्स के पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख मनोज और एलजेके उपाध्यक्ष ऋतु मिश्रा ने विद्यार्थियों के अनुशासन, निष्ठा और खेल भावना की सराहना की। लखनऊ स्कूल गेम्स के संयोजक अनुज तिवारी ने सभी अधिकारियों, अतिथियों और भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि हमारा उद्देश्य हर बच्चे को एक जीवंत खेल मंच उपलब्ध कराना है, लखनऊ इस खेल संस्कृति को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम
    बालक (अंडर-19)
    इवेंट
    100 मी.
    प्रथम द्वितीय तृतीय
    अमन यादव शरीफुल अली संजय

    200 मी. अमन यादव शरीफुल अली संजय
    400 मी. अमन यादव अक्षत सिंह आदित्य प्रताप
    800 मी. सायन
    1500 मी. कृष्णा यादव गौरव पांडेय सक्षम सिंह
    बालक (अंडर-17)
    200 मी. श्रेयश यादव अनुभव सिंह प्रियांशु निषाद
    400 मी. प्रियांशु निषाद श्रेयश यादव शुभजीत जना
    800 मी. दिव्यांश प्रकाश योगेश आकाश पाल
    1500 मी. वैभव पटेल अंशुमान सिंह कृष्णानंद यादव
    बालक (अंडर-14)
    100 मी. अभिनव सिंह नैतिक सिंह कृष्णानंद यादव
    200 मी. अभिनव सिंह अनुभव वर्मा कौस्तिक देवाल
    400 मी. अभिनव सिंह आदित्य शुक्ला अयांश चौधरी
    800 मी. सौरभ भारती अनुभव रुद्र राय
    बालिका (अंडर-19)
    100 मी. रोहिणी बर्मन मुस्कान सिंह ऋतु सिंह
    200 मी. रोहिणी बर्मन
    रोहिणी बर्मन
    400 मी. अंशिका यादव अदिति मिश्रा
    1500 मी. अदिति यादव अनुष्का शर्मा ऋचा यादव
    अदिति यादव
    अनुष्का शर्मा
    ऋचा यादव
    बालिका (अंडर-17)
    100 मी. वर्षा सृष्टि संस्क्रति बर्नवाल
    200 मी. वर्षा मौसमी संस्क्रति बर्नवाल
    400 मी. मुस्कान सिंह सृष्टि संस्क्रति
    800 मी. सरिका मौसी मिश्रा अनन्या सिंहानिया
    1500 मी. मौसमी सरिका अनन्या
    बालिका (अंडर-14)
    100 मी. अंशिका चौरसिया मानवी पाल शिक्षा पाल
    200 मी. अंशिका चौरसिया आराध्या दुबे आराध्या दीक्षित
    400 मी. अनुप्या शिवांशी अनाहिता
    800 मी. अनुप्या सिंह अनाहिता शर्मा

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular