Sunday, February 22, 2026
More

    केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने ब्राइटवे कॉलेज को 9 विकेट से हराकर चार अंक हासिल किये

    • उज्ज्वल पांडे ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    लखनऊ। बीबीडी ‘सी’ डिवीजन लीग 2025–26 के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राइटवे कॉलेज को 9 विकेट से पराजित किया। यह मुकाबला सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। टॉस जीतकर ब्राइटवे कॉलेज ने पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 14.1 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर सिमट गई। ब्राइटवे की ओर से आयुष तिवारी और वैभव यादव ने क्रमशः 12–12 रन बनाए।

    केवाई स्पोर्ट्स क्लब की गेंदबाज़ी बेहद प्रभावशाली रही, जिसमें उज्ज्वल पांडे ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। आलोक सिंह ने नाबाद 40 रन की तेज़ पारी खेली। इस जीत के साथ केवाई स्पोर्ट्स क्लब को 4 अंक प्राप्त हुए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular