लखनऊ। 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग डिवीजन-सी के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबलों में अलमनगर क्रिकेट क्लब, सिद्धार्थ ग्लोबल क्रिकेट क्लब, कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन, लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब, मेहता क्रिकेट क्लब, विजन क्रिकेट क्लब, संदीप क्रिकेट एकेडमी और एसआरके क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक हासिल किए।
उज्ज्वल पांडे के दम पर केवाई स्पोर्ट्स क्लब को 4 अंक
केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने ब्राइटवे कॉलेज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्राइटवे कॉलेज की टीम 14.1 ओवर में मात्र 49 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष तिवारी और वैभव यादव ही दोहरे अंक तक पहुँच सके। केवाई स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज उज्ज्वल पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए केवाई स्पोर्ट्स क्लब ने 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 52 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। आलोक सिंह ने नाबाद 40 रन की तेज पारी खेली। उ्ज्ज्वल पांडे को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
अलमनगर क्रिकेट क्लब ने चारमीनार क्लब को 6 विकेट से हराया
डॉ अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में अलमनगर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चारमीनार क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चारमीनार क्लब की टीम 75 रन पर सिमट गई। जवाब में अलमनगर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मोहम्मद नबी ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली समेत चार विकेट लिए और उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया।
सिद्धार्थ ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने इंडियन क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से दी मात
पार्थ रिपब्लिक ग्राउंड पर खेले गये रोमांचक मुकाबले में सिद्धार्थ ग्लोबल क्रिकेट क्लब ने इंडियन क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। इंडियन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 101 रन बनाए। जवाब में सिद्धार्थ ग्लोबल की टीम ने लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कपिल रावत (37) के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन आॅफ द मैच बने।
कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी को 43 रन से हराया
आरआर स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी को 43 रन से शिकस्त दी। कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311/6 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आशीष नेहरा एकेडमी की टीम 268 रन ही बना सकी। विजेता टीम से द्रव्या कुमार कुशवाहा ने 71 रन की पारी खेल मैन आॅफ द मैच बने।
लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को चैंपियन लीग क्लब ने 4 विकेट से हराया
सूर्या ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में चैंपियन लीग क्रिकेट क्लब ने लखनऊ स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। लखनऊ स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चैंपियन लीग क्लब ने 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। विजेता टीम से अविनव कुमार मैन आॅफ द मैच बने।
मेहता क्रिकेट क्लब ने आरके सीनियर सेकेंडरी क्लब को 87 रन से रौंदा
मेहता क्रिकेट क्लब ने दमदार खेल दिखाते हुए आरके सीनियर सेकेंडरी क्रिकेट क्लब को 87 रन से हराया। ब्लेज विल्लो गोशाईगंज मैदान पर मेहता क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 306 रन बनाए। टीम से वत्सल सिंह ने नाबाद 159 रन की पारी खेली। जवाब में आरके सीनियर की टीम 219 रन पर आॅलआउट हो गई। वत्सल सिंह बने मैन आॅफ द मैच।
विजन क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट नर्सरी को 10 विकेट से हराया
मानस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मैच में विजन क्रिकेट क्लब ने एकतरफा मुकाबले में लखनऊ क्रिकेट नर्सरी को 10 विकेट से पराजित किया। लखनऊ क्रिकेट नर्सरी की टीम 50 रन ही बना सकी। जवाब में विजन क्रिकेट क्लब ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। आकाश रावत को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
संदीप क्रिकेट एकेडमी ने स्टार मोंटेसरी क्लब को 69 रन से हराया
सीएसएस क्रिकेट एकेडमी पर खेले गये मैच में संदीप क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार मोंटेसरी क्रिकेट क्लब को 69 रन से शिकस्त दी। संदीप एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 रन बनाए। जवाब में स्टार मोंटेसरी क्लब की टीम 60 रन पर सिमट गई। चार विकेट लेने पर अभिषेक सोनी को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।
एसआरके क्रिकेट एकेडमी ने ट्रंप स्टारलेट्स क्लब को 14 रन से हराया
एसआरके क्रिकेट एकेडमी ने ट्रंप स्टारलेट्स क्लब को 14 रन से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। केबीआर क्रिकेट ग्राउंड पर एसआरके एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रंप स्टारलेट्स की टीम 102 रन ही बना सकी। विजेता टीम से पांच विकेट लेने पर मान सिंह यादव को मैन आॅफ द मैच चुना गया। एक अन्य मैच में सिद्धार्थ ग्लोबल ने इंडियन क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर पूरे अंक हासिल किए।



