Thursday, February 19, 2026
More

    एलआईसी कर्मी का कई दिन पुराना शव कमरे मे मिला मिलने से मचा हडकंप 

    लखनऊ। आशियाना क्षेत्र मे एलआईसी कर्मी का कई दिन पुराना शव बुधवार को कमरे में फर्श पर मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हडकंप मच गया। कंट्रोल नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    हजरतगंज एलआईसी शाखा में सहायक बाबू के पद पर कार्यरत अरुण सिंह (46) आशियाना के सेक्टर के में अकेले ही रहते थे। कई दिन ऑफिस न जाने के कारण उनके ऑफिस से घर पहुंचे सहायककर्मी ने कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ कमरा खोल देखा तो अरुण मृत अवस्था में फर्श पर पड़े हुए मिले।
    पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों को जानकारी  दे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशियाना किला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शुभम मेहंदीयान ने बताया कि मृतक का शव करीब एक हफ्ते से भी ज्यादा पुराना है शव बुरी तरह से सड़ चूका था। मृतक अविवाहित था। मृतक के दो भाई है एक भाई रवि सिंगापुर में रहता है दूसरा भाई सौरभ ऑस्ट्रेलिया में रहता है।
    मृतक का चचेरा भाई अजीत प्रताप सिंह कृष्णा नगर के रामगढ़ कालोनी में रहता है। चचेरे भाई की मौजूदगी में मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular