लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल एवं परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आज 1। मॉल एवेन्यू रोड से नई रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा जनपद चित्रकूट को प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोड़ेगी।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि चित्रकूट के लोगों को इस बस सेवा के प्रारंभ होने से बहुत लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों की सुगम आवागमन आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश सरकार से इसकी मांग की गई थी। उन्होंने इस बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री को अपना धन्यवाद व्यक्त किया।
यह बस लखनऊ से रायबरेली, ऊंचाहार, सिराथू एवं महाकवि तुलसीदास जी की जन्मस्थली राजापुर से होते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। यह बस सेवा मध्य प्रदेश की सीमा के करीब लगभग 3 किलोमीटर पहले तक संचालित की जा रही है। अब चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग लखनऊ बिना किसी परेशानी के आवागमन कर सकेंगे।
लगभग 1540 नई रूटो का चिन्हांकन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लखनऊ से नई बस सेवा का प्रारंभ की जा रही है। यह बस प्रतिदिन लखनऊ से चलकर विभिन्न जगहों पर रूकते हुए हनुमानगंज तक जाएगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1540 नई रूटो का चिन्हांकन किया गया है। जल्द ही सभी रूटों पर बसों को चलाने की तैयारी विभाग कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी गांवो को आवश्यक परिवहन सेवा से जल्द ही जोड़ दिया जाएगा।
बस आलमबाग से सुबह 08ः30 बजे रवाना होगी
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधन अमर सहाय ने बताया कि लखनऊ से यह बस आलमबाग से सुबह 08ः30 बजे रवाना होगी और हनुमानगंज दोपहर 02ः15 पर पहुंचेगी। यहबस रायबरेली 10ः30 बजे, उंचाहार 11ः30 बजे, सिराथू 12ः15 बजे और राजापुर 13ः15 बजे पहंुचेगी। इसी प्रकार हनुमानगंज से 15ः30 बजे चलकर आलमबाग रात्रि 21ः15 पर पहुंचेगी। लौटते समय यह बस राजापुर 16ः30 बजे, सिराथू 17ः30 बजे, उचांहार 18ः15 बजे और रायबरेली 19ः15 बजे पहुंचेगी। उन्होेंने बताया कि लखनऊ से हनुमानगंज तक लगभग 234 किमी की दूरी यह बस तय करेगी।
कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

