Sunday, February 22, 2026
More

    बांग्लादेश को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप

    लखनऊ। डीपी वर्ल्ड एशिया कप राइजिंग स्टार T20 विमेंस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को हारा कर विजेता बन गई।

    टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तेजल की 51 रनो की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। जिसके बाद बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम रनों का पीछा करते हुए 88 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 46 रनों से मैच जीत लिया। ये मुकाबला एसीसी विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में  बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मैच में एक समय भारत 44 रन पर 4 विकेट गवा कर परेशानी में थी। जिसके बाद तेजल ने कप्तान राधा यादव के साथ मिलकर तेजी से 69 रन जोड़ कर 134 तक पहुंचाया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular