लखनऊ।कोमेड-के यू-जी-ई-टी / यूनी-गॉज 2026 एंट्रन्स एग्ज़ामिनेशन शनिवार, 09 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एकीकृत नेशनल-लेवल टेस्ट पूरे भारत में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके माध्यम से कर्नाटक के 150+ इंजीनियरिंग कॉलेजेज़ और देशभर के 30+ रेप्यूटेड प्राइवेट, सेल्फ-फंडेड और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश मिलता है। एग्ज़ीक्यूटिव सेक्रेटरी, डॉ. कुमार, ने कहा “कोमेड-के में हमारा दृढ़ विश्वास है कि किसी छात्र की मेरिट और एप्टिट्यूड ही उसकी शिक्षा यात्रा के मुख्य मार्गदर्शक होने चाहिए। कोमेड-के यू-जी-ई-टी हमारी फेयरनेस, ट्रांसपेरेंसी और इक्वल अपॉर्च्युनिटी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से 150 से अधिक टॉप-टियर कॉलेजेज़ छात्रों को प्रवेश देते हैं, और युवा प्रतिभाओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से जोड़ना हमारे लिए गर्व की बात है ।ईआरए फ़ाउंडेशन के सीईओ श्री पी. मुरलीधर, ने कहा कि “यूनी-गॉज के माध्यम से हम फेयरनेस और ऑब्जेक्टिविटी के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के साथ-साथ भारत के भविष्य के वर्कफोर्स के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस महत्वपूर्ण उद्देश्य में योगदान देना हमारे लिए गर्व की बात है।यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बी.ई./बी.टेक प्रोग्राम्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। ये प्रोग्राम्स कर्नाटक अनएडेड प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजेज़ एसोसिएशन (कूपेका) से संबद्ध संस्थानों और यूनी-गॉज मेंबर यूनिवर्सिटीज़ द्वारा ऑफ़र किए जाते हैं।यह कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट पूरे भारत के 200+ शहरों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 400+ टेस्ट सेंटर्स शामिल होंगे। लगभग 1,40,000 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। देशभर के सभी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने के योग्य हैं।

