- ग्यारहवीं ऑल इंडिया ट्वेन्टी ट्वेन्टी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता -2026
गोरखपुर.लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित , मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त ग्यारहवें आल इण्डिया ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्राईज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में आज रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में लखनऊ की टीम ने इंदौर की टीम को 19 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए पूल ए में टॉप पर ख़त्म किया. वही दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड के अभय छेत्री तथा आकाश के शानदार गेंदबाजी 4-4 विकेट के बदौलत पूर्वोत्तर रेल्वे को 96 रन से हरा दिया!
पुल – ए के अन्तर्गत पहले मैच में लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए । लखनऊ के कार्तिकेय सिंह 49 रन और सत्यम ने 35 रनों का योगदान दिया. इंदौर की ओर से अमर चौधरी ने 3 विकेट, शैलेंद्र, कुलदीप और अतुल ने 2-2 विकेट लिए !जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंदौर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट होकर 132 रन ही बना पाई और मैच को 19 रन सें हार गयी इंदौर के आदित यादव ने 52 रन हर्ष त्यागी ने 24 कुलदीप ने 23 रनों का योगदान दिया. लखनऊ के हसन अख़्तर, रोहित, आदित्य, सत्यम पांडेय ने एक एक विकेट लिया . इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के कार्तिकेय सिंह को डॉक्टर बी सी हरबोला ने दिया. जबकि खिलाड़ियों से पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बलराम सिंह ने परिचय प्राप्त किया.
इसी ग्रुप के दूसरे मैच में प्रतियोगिता से बाहर हो चुकी उत्तराखंड और पूर्वोत्तर रेलवे के बीच खेले गए मैच में उत्तराखंड की टीम ने अभ्युदय के 18 गेंदों पर 56 रन की बदौलत 20 ओवरो में 8 विकेट खो करके 203 रन का स्कोर खड़ा किया, उत्तराखंड की ओर से सचिन ने 47 रन और अखिल ने 39 रनों का योगदान दिया.पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रजत उपेंद्र और शिवम ने 2-2 विकेट,त्रिशाल त्रिवेदी और कृतज्ञ ने 1-1 विकेट लिया जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 15.5 ओवर में ही 107 रन पर ऑल आउट हो गई ! पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से अंकित यादव ने 34 रन उपेंद्र यादव ने 17 कृतज्ञ सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया! उत्तराखंड की ओर से अभय छेत्री और आकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट विकेट प्राप्त किया तथा नवीन ने 2 विकेट प्राप्त किया !
मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार उत्तराखंड के अभय छेत्री को डॉक्टर अजीज अहमद ने दिया जबकि अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय कमल मांध्यनी, हरीश कर्मचंदानी, और नरेश कर्मचंदानी ने किया।इस अवसर पर अरविंद त्रिपाठी, नरेश कर्मचंदानी, विजय मिश्रा, पंकज , आमिल, असलम डॉक्टर मनवर, परमानंद, राम आशीष, प्रेम शाही, विष्णु, संतोष यादव, डब्बू शुक्ल , डॉ एम पी सिंह, संजय नायक, सुनील त्रिपाठी, विनय सिंह,आनंद, डॉक्टर संजय अनूप श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शादाब, जवाहर, अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा, अश्विनी, वावला, अजय दूबे, अनस , शफीक अहमद सिद्दीकी, डाक्टर मनव्वर , विनोद पाठक, गणेश श्रीवास्तव, अस्मित , संजय, अरविंद कुमार , संजय,, संजय नायक, हसन नदीम ,अजय दूबे, रविन्द्र चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, विनोद पाठक,के के बघेल , विजय मिश्रा,अरविंद मिश्रा , प्रेम, सहित अन्य खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित थे.
- आज का मैच -पहला मैच – इंडियन एयर फ़ोर्स बनाम राजस्थान (रेलवे क्रिकेट ग्राउंड) प्रातः 9:00 बजे से.
- दूसरा मैच – दिल्ली बनाम हरियाणा रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर 12 .00 बजे से.
- पूल बी के मैचेज का उद्घाटन सदर सांसद रवि किशन जी के द्वारा किया जाएगा.

