
लखनऊ। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियनशिप के सेमी फाइनल मैच में लक्ष्य सेन ने टांग में चोट के बावजूद भी एक पैर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाकर इंडिया की बुलंदों को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कनाडा के विक्टर लाई को 21-16, 18-21 और 21-15 से हराकर ऑल इंग्लैंड ओपन के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।
एक घंटा 37 मिनट तक चले मुकाबले में कनाडा के विक्टर लाई को हराकर पहुंचे फाइनल में
बर्मिंघम। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित अखिल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष एकल फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उन्होंने कनाडा के विक्टर लाई
को कड़े मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-15 से हराया। यह मुकाबला एक घंटा 37 मिनट तक चला।
विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन का इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। कनाडा के विक्टर लाई, जो पिछले वर्ष पेरिस में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं, को हराकर लक्ष्य ने फाइनल में जगह बनाई। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उनका दूसरा फाइनल होगा। इससे पहले वह 2022 में भी फाइनल तक पहुंचे थे, जहां उन्हें उपविजेता बनना पड़ा था।
अब फाइनल में लक्ष्य सेन का मुकाबला चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से होगा। लिन चुन-यी ने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इससे पहले लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शि फेंग को सीधे गेम में हराया था, जबकि पहले दौर में उन्होंने विश्व नंबर एक शि यू क्यूई को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था।



