बीबीडी क्रिकेट लीग के ए डिवीजन : यार्कर सी क्लब,अखिल इन्फ्रा क्लब और यूपी टिम्बर की शानदार जीत

समर्थ दीक्षित के 84 रन से यार्कर सी क्लब की 137 रन से जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच समर्थ  दि​​क्षित के 84 रन और जैनुददीन के चार व सार्थक के तीन विकेट की बदौलत यार्कर सी क्लब ने 21 वीं बीबीडी क्रिकेट लीग के ए डिवीजन में डीवाईए को 137 रन करारी ​शिकस्त दी है। डॉ अ​खिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यार्कर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 274 रन विशाल स्कोर खड़ा किया। समर्थ  दि​क्षित ने 84 गेंद पर आठ चौके व दो छक्के की मदद से 84 रन की शानदार पारी खेली। सलामी बल्लेबाज देवांश ने 34 रन बनाए। इसके बाद भावी शर्मा ने 51 रन, कार्तिकेय सिंह ने 29 गेंद पर तीन चौके व तीन छक्के से ताबड़तोड़ 44 रन बनाए। डीवाईए  से हर्ष सिंह और ध्रुव मिश्रा को दो दो विकेट मिले। जवाब में डीवाईए ने 27.4 ओवर में 137 रन पर ​सिमट गयी। वार्तुल शुक्ला ने ही 64 रन की सर्घषपूर्ण पारी खेली, उनके अलावा इशान गुप्ता ने 30 रन की अहम पारी खेली । इनके अलावा कोई बल्लेबाज यार्कर सी क्लब के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं स​का और मैच 137 रन से बड़ी जीत दर्ज की। जैनुददीन ने 4 विकेट लिए,सार्थक ने तीन विकेट और नवनीत ने दो विकेट लिए।

 

विपिन चन्द्रा के ऑलराउंड प्रदर्शन से अखिल इन्फ्रा क्लब की जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विपिन चन्द्रा (तीन विकेट और 45 रन) के ऑलराउंड प्रदर्शन और हर्षजीत सिंह के अर्धशतक की बदौलत 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग के ए डिवीजन में अखिल इन्फ्रा क्लब ने लाइफ केयर क्लब को छह विकेट से हरा दिया।स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइफ केयर क्लब ने 36 ओवर में 163 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रखर मिश्रा ने 53 रन और शिवांश कपूर ने 47 रन की अहम पारी खेली। गेंदबाजी में विपिन चन्द्रा ने तीन विकेट और शाश्वत कृष्ण ने दो विकेट लिए।जवाब में अखिल इन्फ्रा क्लब ने विपिन चन्द्रा के 45 और अंश पटेल के 41 रन की पारी के बाद हर्षजीत सिंह के नाबाद 58 रन की मदद से 23.5 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लाइफ केयर क्लब की ओर से शैलेंद्र सिंह और अनुराग यादव ने दो-दो विकेट लिए।

प्रियांशू के आॅलराउंड प्रदर्शन से यूपी टिम्बर की 9 विकेट से जीत

लखनऊ। मैन आॅफ द मैच प्रियांशू श्रीवास्तव के शानदार आॅलराउंड प्रदर्शन ( 4 विकेट के अलावा नाबाद 61 रन) और विश्वजीत मिश्रा(नाबाद 11) की विस्फोटक शतकीय पारी की बदौलत 21वीं बीबीडी क्रिकेट लीग के ए डिवीजन मुकाबले में यूपी टिम्बर ने कूहू स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।जीसीआरजी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कूहू स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब ने सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित सिंह ने सर्वाधिक 50 रन की पारी खेली। यूपी टिम्बर सीसी की ओर से प्रियांशू श्रीवास्तव ने 4 और मिलान यादव ने 3 विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी टिम्बर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज विश्वजीत मिश्रा ने 66 गेंदों पर 10 छक्कों और 7 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन की धुआंधार शतकीय पारी खेली। वहीं प्रियांशू श्रीवास्तव ने 62 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।

Related Articles

Back to top button