नई दिल्ली। सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉल सेगमेंट में अग्रणी ब्रांड, ने आज अपने अगले विकास चरण की घोषणा की। कंपनी अब औपचारिक क्रिकेट इक्विपमेंट कैटेगरी में विस्तार कर रही है। वर्तमान में लगभग 125 करोड़ रुपये का ब्रांड बन चुका सिक्सइट अगले तीन वर्षों में 300 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल करने का लक्ष्य रखता है। यह विकास उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार, वितरण नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रासरूट क्रिकेट समुदायों के साथ गहरे जुड़ाव के माध्यम से हासिल किया जाएगा।
अपने विकास रोडमैप के तहत, सिक्सइट ने क्रिकेट किट्स, बल्ले और लेदर क्रिकेट गेंदों के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी क्रिकेट फुटवियर और अपैरल कैटेगरी में भी अपनी मौजूदगी को मजबूत कर रही है, जिससे वह पूर्ण क्रिकेट इक्विपमेंट सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। इस बदलाव को समर्थन देने के लिए कंपनी ने एक रिफ्रेश्ड ब्रांड आइडेंटिटी भी पेश की है, जो विभिन्न प्रारूपों के खिलाड़ियों के लिए एक समग्र क्रिकेट ब्रांड बनने की दिशा में उसकी प्रगति को दर्शाती है।ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए सिक्सइट ने टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपनी क्रिकेट बॉल कैटेगरी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया है। कंपनी पूरे भारत में एक व्यापक मार्केटिंग अभियान भी शुरू करने जा रही है, जिसमें डिजिटल एंगेजमेंट, ग्रासरूट एक्टिवेशन्स और क्रिकेट समुदाय आधारित पहलों का संयोजन होगा
कंपनी अपने उत्पादों का निर्माण मदुरै स्थित 60,000 वर्ग फुट की अत्याधुनिक और विस्तार योग्य विनिर्माण सुविधा से करती है, जहां करीब 1,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। नई उत्पाद श्रेणियोंजैसे क्रिकेट किट्स, बल्ले और लेदर क्रिकेट गेंदों के लॉन्च को समर्थन देने के लिए कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का भी विस्तार किया है।इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, सिक्सइट के सेल्स हेड भाविन लखलानी ने कहा, भारत में कई युवा क्रिकेटरों के लिए खेल का पहला अनुभव छोटे मैदानों और गलियों से शुरू होता है। सिक्सइट इसी ग्रासरूट क्रिकेट संस्कृति के साथ बढ़ा है और हमारी क्रिकेट टेनिस गेंदें देशभर के वीकेंड मैचों और स्थानीय टूर्नामेंट्स का हिस्सा बन चुकी हैं। जैसे-जैसे क्रिकेट में भागीदारी बढ़ रही है, स्पोर्टिंग गुड्स इंडस्ट्री भी उसके साथ विकसित हो रही है। क्रिकेट टेनिस बॉल सेगमेंट में मार्केट लीडर के रूप में हम इस मजबूत आधार को बनाए रखते हुए नए उत्पाद सेगमेंट्स में विस्तार पर ध्यान दे रहे हैं। हमें खुशी है कि अर्शदीप सिंह हमारी क्रिकेट बॉल कैटेगरी के ब्रांड एंबेसडर बने हैं, क्योंकि उनकी यात्रा नई पीढ़ी के क्रिकेटरों को प्रेरित करती है।
सिक्सइट के मार्केटिंग एवं डिजिटल कॉमर्स हेड भारत सिंह ने कहा, “भारत में क्रिकेट केवल स्टेडियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर गली, हर मैदान और हर वीकेंड टूर्नामेंट में जीवित है। सिक्सइट ने अपनी ब्रांड पहचान इसी वास्तविकता पर बनाई है। जैसे-जैसे हम अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं और क्रिकेट इक्विपमेंट कैटेगरी में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, हमारा लक्ष्य आधुनिक क्रिकेटर तक वहीं पहुंचना है जहां वे हैं—ऑनलाइन, अपने फोन पर और अपने पसंदीदा प्लेटफॉर्म्स पर। हमारी नई ब्रांड पहचान, एंबेसडर साझेदारी और आगामी कैंपेन इसी जुड़ाव को और मजबूत करने के लिए तैयार किए गए हैं।इस साझेदारी पर बोलते हुए, अर्शदीप सिंह ने कहा, “भारत में लगभग हर क्रिकेटर की शुरुआत एक क्रिकेट टेनिस बॉल, एक संकरी गली और एक सपने से होती है। सिक्सइट लाखों खिलाड़ियों की इस यात्रा का हिस्सा रहा है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। यही वजह है कि यह सहयोग मेरे लिए खास है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो क्रिकेट की असली जड़ों को समझता है। मैं सिक्सइट के साथ जुड़कर खुश हूं और इसके भविष्य के सफर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।


