मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र का ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

फीडरों व विद्युत आपूर्ति की ली जानकारी, लॉग शीट में अनियमितता पर जताई नाराजगी, जेई के अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मिर्जापुर से सुल्तानपुर जाते समय जौनपुर जनपद के मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, फीडरों की स्थिति तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने उपकेंद्र के रजिस्टरों का अवलोकन किया और संचालन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लॉग शीट भरने में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

मौके पर जूनियर इंजीनियर (जेई) के अनुपस्थित पाए जाने पर मंत्री श्री शर्मा ने इस पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button