इसूज़ु मोटर्स इंडिया ने आगरा में नए ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर के साथ किया अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार

उद्घाटन समारोह में इसूज़ु मोटर्स इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी तथा हेरिटेज ऑटोपार्क के प्रतिनिधी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक उपभोक्ता को इसूज़ु एस-कैब व्हीकल भी सौंपा गया।

आगरा। इसूज़ु मोटर्स इंडिया ने आज आगरा में नए ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर (एएससी) के उद्घाटन के साथ उत्तर प्रदेश में अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार किया है। यह नया सर्विस सेंटर 645, एनएच-19, सिनर्जी हॉस्पिटल के सामने, सिकंदरा, आगरा पर स्थित है, जिसका संचालन हेरिटेज ऑटोपार्क द्वारा किया जाएगा।

सर्विस सेंटर को आगरा एवं आस-पास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भरोसेमंद एवं प्रभावी सर्विस सपोर्ट प्रदान करने के लिए
डिज़ाइन किया गया है।उद्घाटन समारोह में इसूज़ु मोटर्स इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी तथा हेरिटेज ऑटोपार्क के प्रतिनिधी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक उपभोक्ता को इसूज़ु एस-कैब व्हीकल भी सौंपा गया।

नया ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर 6,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में फैला है, यहां तीन सर्विस बे है, जहां प्रशिक्षित टेकनिशियन इसूज़ु वाहनों के मालिकों को उच्च गुणवत्ता की रखरखाव एवं मरम्मत सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इस युनिट का उद्देश्य प्रभावी सर्विस संचालन एवं उपभोक्ता उन्मुख सहयोग के माध्यम से वाहन की खरीद का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करना है।

Related Articles

Back to top button