ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

- मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया

नई दिल्ली । ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई (वुमेन एंपावरमेंट) वार्षिक महिला सम्मेलन एवं सम्मान 2026 के छठे संस्करण को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा, “वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के भारत के विजन की जड़ें समावेशी वृद्धि में निहित हैं जिसमें महिला सशक्तिकरण एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारत के युवा और महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र की रीढ़ हैं। नवप्रवर्तन और उद्यमशीलता में अवसरों के साथ उन्हें सशक्त करना राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

स्वागत भाषण देते हुए ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई (वुमेन एंपावरमेंट)की अध्यक्ष सुश्री रूबी सिन्हा ने कहा, “यह समिट कार्रवाई के लिए एक आह्वान है। मजबूत पारितंत्रों का निर्माण करना, व्यापक पहुंच सुगम बनाना और महिलाओं के नेतृत्व वाले नवप्रवर्तन में निवेश करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि जब महिलाएं विज्ञान एवं उद्यमशीलता में नेतृत्व करती हैं तो नवप्रवर्तन में तेजी आती है, अर्थव्यवस्थाओं का विस्तार होता है और समाज में बदलाव आता है।”

अपने विशेष संबोधन में ब्रिक्स सीसीआई के उपाध्यक्ष श्री समीप शास्त्री ने कहा, “ब्रिक्स प्लस देश प्रतिभाओं के एक पावरहाउस का प्रतिनिधित्व करते हैं। रणनीतिक नीतिगत हस्तक्षेप से हमारी महिलाएं अब हाईटेक उद्योगों में नेतृत्व करने के लिए सशक्त हो रही हैं जिससे टिकाऊ वृद्धि जो सही मायने में समावेशी है, सुनिश्चित हो रहा है।”

भारत सरकार के डीजी एनआईसी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अपर सचिव और ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई ग्लोबल वुमेन लीडरशिप प्रोग्राम के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि श्री अभिषेक सिंह ने वैश्विक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “जैसा कि टेक्नोलॉजी शासन और हर दिन के जीवन में अधिक समाहित हो चुकी है, पूर्वाग्रह को दूर करना विशेषकर एआई सिस्टम में इसे दूर करने के लिए विविध दृष्टिकोणों की जरूरत है और महिलाओं को इस प्रयास में केंद्र में आना होगा।”

विज्ञान, टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष खोज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को परिलक्षित करती एक पहल मिशन शक्तिसैट का अनावरण करते हुए पूर्व विदेश राज्यमंत्री और मिशन शक्तिसैट की ग्लोबल चेयर श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा, “वैश्विक कूटनीति, नवप्रवर्तन और सांस्कृति आदान प्रदान के लिए महिलाओं का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।”

The BRICS CCI WE: Trailblazer Global Woman Icon: नीति आयोग की प्रतिष्ठित फेलो और नासकॉम की पूर्व अध्यक्ष सुश्री देबजानी घोष को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया गया। झारखंड के गांडे से विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को BRICS CCI WE Inspiring Woman of the Yearसे सम्मानित किया गया और भारत सरकार के कोयला मंत्रालय की अपर सचिव डाक्टर रुपिंदर ब्रार को BRICS CCI WE Trailblazer Woman Icon से सम्मानित किया गया।

भारतीय सिनेमा में 50 वर्षों के उत्कृष्टता योगदान के लिए BRICS CCI WE Trailblazer: Living Legend सम्मान प्राप्त करने वाली सुश्री शबाना आजमी ने कहा, “सिनेमा समाज का आईना है जो महिलाओं की आवाज और आकांक्षाओं को बुलंद कर रहा है। WISE जैसी पहल विविध दृष्टिकोणों को साथ लाकर सार्थक वार्ता एवं कार्य के लिए जगह तैयार कर रही है।”

BRICS CCI WE Woman Icon से सम्मानितअभिनेत्री, उद्यमी, यूएन की अधिवक्ता एवं जलवायु योद्धा सुश्री भूमि सतीश पेडनेकर ने कहा, “जलवायु को लेकर कार्रवाई, टिकाऊपन और उद्यमशीलता गहराई से एक दूसरे से जुड़े हैं और महिलाएं उल्लेखनीय प्रभाव के साथ इस दिशा में नेतृत्व कर रही हैं।

सभा को ब्रिक्स वुमेन्स बिजनेस एलायंस दक्षिण अफ्रीका की नेशनल चेयरपर्सन एचआरएच सुश्री लेबोगांग जुलुके साथ ही पूर्व ब्रिक्स शेरपा एवं भारत सरकार के सचिव श्री संजय भट्टाचार्य ने भी संबोधित किया।

इस समिट की शुरुआत गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपी) में स्टार्टअप्स, निवेशकों और इकोसिस्टम को सक्षम बनाने वाले लोगों एवं उद्योग जगत के लोगों के बीच बी2बी नेटवर्किंग सत्रों के साथ हुई जिसमें सेबरेई- ब्राजीलियन माइक्रो एंड स्मॉल बिजनेस सपोर्ट सर्विस के साथ एक सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। इस अवसर पर ब्रिक्स पारितंत्र में विविध पृष्ठभूमि से अग्रणी महिला परिवर्तनकारियों की उपलब्धियों पर ‘WISE Collective: Echoes of Excellence’शीर्षक से एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण भी किया गया।

Back to top button