मुंबई। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को खत्म किया।
मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा।केकेआर ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।
रोहित (43 गेंद, चार चौके और आठ छक्के) और रिकलटन (38 गेंद, छह चौके, छह छक्के) की मदद से मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाकर जीत हासिल की।दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ार्इं जबकि पहले ही अपने कुछ गेंदबाजों के बाहर होने से उसका गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिख रहा है। इन दोनों मुंबई इंडियंस को पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 80 रन तक पहुंचा दिया था।रोहित ने पावरप्ले की अंतिम गेंद पर दो रन लेकर महज 23 गेंद में अपना 50वां आईपीएल अर्धशतक पूरा किया जिसमें तीन चौके और पांच छक्के जड़े थे। यह आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 2015 के फाइनल में 25 गेंद में अर्धशतक बनाया था था।
𝐓𝐇𝐄 𝐉𝐈𝐍𝐗 𝐇𝐀𝐒 𝐁𝐄𝐄𝐍 𝐁𝐑𝐎𝐊𝐄𝐍!!! 🥹
We Repeat: 𝐓𝐇𝐄 𝐉𝐈𝐍𝐗 𝐇𝐀𝐒 𝐁𝐄𝐄𝐍 𝐁𝐑𝐎𝐊𝐄𝐍!!! 🥹🥹 pic.twitter.com/j8rlBRe8QW
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
रिकलटन ने भी जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने 24 गेंद खेलकर दो चौके और छह छक्के जमाए। उन्हें इसके बाद 50 रन के स्कोर पर वैभव अरोड़ा से जीवनदान भी मिला। इस तरह मुंबई इंडियंस ने नौंवे ओवर में 100 रन का आंकड़ा पूरा किया।
यह वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी भी है।इस भागीदारी का अंत अनुकूल रॉय ने रोहित का दर्शनीय कैच लेकर किया। वैभव की आफ स्टंप के बाहर की गेंद पर रोहित गेंद को टाइम नहीं कर सके और शॉर्ट मिडविकेट से लांग आॅन की तरफ भागते हुए अनुकूल ने लंबी छलांग लगाकर कैच लपका।
रहाणे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरी पारी में मैदान से बाहर चले गए जिससे रिंकू सिंह ने टीम की अगुआई की।
सूर्यकुमार यादव आठ गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रिकलटन रन आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद में 20 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पंड्या नाबाद 18 और नमन धीर नाबाद पांच रन बनाकर टीम को जीत तक ले गए।केकेआर के गेंदबाजों की मुंबई इंडियंस की रन गति को रोकने की कोई रणनीति काम नहीं आई। वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नारायण को एक एक विकेट मिला।
इससे पहले सपाट पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने पहले ही मैच में दबदबा नहीं बना पाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर (39 रन देकर तीन विकेट) ने टीम को अहम सफलता दिलाई।टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। हालांकि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज के 18वें और 20वें ओवर की किफायती गेंदबाजी ने केकेआर को 250 रन के करीब पहुंचने से रोक दिया।रहाणे ने पहले ओवर में बोल्ट की गेंद पर लांग आॅन के ऊपर से छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की। कप्तान हार्दिक पंड्या (39 रन देकर एक विकेट) की चौथे ओवर में लाइन और लेंथ की लगातार गलतियों का फायदा उठाकर केकेआर ने 26 रन बना लिए।रहाणे ने लेग साइड में दो ‘पिक-अप’ शॉट खेलकर लगातार दो छक्के जड़े, जबकि फिन एलेन (17 गेंद में 37 रन) ने पंड्या की गेंद पर चौका जड़ा और फिर विकेटकीपर व शॉर्ट फाइन लेग के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर तीसरा चौका लगाया।
1️⃣4️⃣ saal ka intazaar… 𝐊𝐇𝐀𝐓𝐀𝐌 pic.twitter.com/CuIcJ5fz8J
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
इससे पहले एलेन ने पदार्पण कर रहे अल्लाह गजनफर (51 रन देकर कोई विकेट नहीं) के तीसरे ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर कुल 17 रन बटोरे थे।हालांकि ठाकुर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर फिन को आउट करके मुंबई को सफलता दिलाई, जिनका कैच तिलक वर्मा ने लपका। इसके बावजूद पावरप्ले खत्म होने के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 78 रन था।केकेआर ने आठवें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और एक समय ऐसा लग रहा था कि रहाणे तिहरे अंकों (शतक) तक पहुंच जाएंगे। वह 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे।लेकिन ठाकुर ने अपने दो अलग-अलग स्पैल में दो विकेट लेकर मेहमान टीम की लय तोड़ दी। नौवें ओवर में ठाकुर ने कैमरन ग्रीन को आउट किया। फिर अपने तीसरे और पारी के 14वें ओवर में ठाकुर ने धीमी क्रॉस-सीम गेंद डालकर रहाणे को चकमा दे दिया, और वह कवर पर खड़े रोहित शर्मा को कैच देकर पवेलियन लौट गए।रहाणे ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जमाए।
Perfection 🤌#MIvKKR pic.twitter.com/9Ei2ekdc57
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 29, 2026
उनका मयंक मारकंडे के सिर के ऊपर से लगाया गया शॉट बेहद शानदार था, जो छक्के के लिए गया। गजनफर की गेंद पर रहाणे ने घुटनों के बल बैठकर मिड-विकेट के ऊपर से एक और जोरदार छक्का लगाया।जहां एक तरफ रहाणे ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया, वहीं रघुवंशी अपनी पारी के अधिकांश हिस्से में काफी धीमे रहे। हालांकि पारी के अंत में उन्होंने कुछ बड़े शॉट लगाकर शानदार वापसी की, जिसकी बदौलत वह 50 रन बनाने में सफल रहे।रघुवंशी को भाग्य का भी साथ मिला, क्योंकि जब वह 21 रन के स्कोर पर थे, तब 15वें ओवर में गजनफर की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच टपका दिया।पर 19वें ओवर में पंड्या ने उन्हें आउट कर दिया। इस तरह उन्होंने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए।अंत में रिंकू सिंह ने 21 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए।





