Friday, January 16, 2026
More

    अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे दो गिरफ्तार

    कमलेश वर्मा

    लखनऊ। होटल के नाम पर अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे दो आरोपियों को गाजीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
    अपर पुलिस उप आयुक्त उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र में काफी समय से हुक्का बार को अवैध रूप से चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए थे।मुखबिर की सूचना पर गाजीपुर थाने की पुलिस ने नीलगिरी कांप्लेक्स के पास स्थित लक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। जहां होटल के नाम पर हुक्का बार चला रहे देवांश सिंह निवासी मानस विहार जेके थाना चकेरी जिला कानपुर समेत सुभाष यादव निवासी बसौली लालगंज थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह काफी समय से होटल के नाम पर हुक्का बार चला रहे थे।यहां आने वाले लोगों से चोरी छुपे बड़ी मात्रा में रुपया लेकर कमाई कर रहे थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular