तनिष्क ने अपने नए कलेक्शन ‘ह्यूज़’ प्राकृतिक जेमस्टोन आभूषणों को दी एक नई पहचान

राष्ट्रीय।भारत का अग्रणी ज्वेलरी ब्रांड और टाटा परिवार का एक हिस्सा तनिष्क ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लेकर आया है, प्राकृतिक रंगीन जेमस्टोन्स का जादू – अपना नया और खास कलेक्शन ‘ह्यूज़’! भारतीय ग्राहकों की जेमस्टोन्स के प्रति लगातार बढ़ती रूचि को देखते हुए, प्रस्तुत किया गया, 100% प्राकृतिक जेमस्टोन्स से सजा यह कलेक्शन शुद्धता और बेहतरीन डिज़ाइन के प्रति तनिष्क की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह कलेक्शन भारतीय गर्मी के मौसम के रंगों और उसके खुलेपन से प्रेरित है। इन रंगों और एहसास को आधुनिक और कलात्मक डिज़ाइनों में ढाला गया है। हर आभूषण के केंद्र में एक जेमस्टोन है। जेमस्टोन्स की प्राकृतिक चमक और गहराई को निखारने के लिए उसके आस-पास की बनावट और शेप को बहुत बारीकी से तैयार किया गया है। इस कलेक्शन में आपको जेमस्टोन्स की कई तरह की कट्स का जादू देखने को मिलता है । चाहे वो क्लासिक ‘मार्कीज़’ हो, बारीकी से तराशा गया ‘ताबीज़’  कट हो या रेशमी एहसास वाले ‘कैबोचोन’  स्टोन्स।

हर कट जेमस्टोन्स की एक अलग चमक और उसकी अपनी शख्सियत को उभारता है। रंगों को परतों में सजाने और ‘बंचिंग’ व ‘स्लाइसिंग’ जैसी तकनीकों के इस्तेमाल से इन आभूषणों में एक गहराई और हलचल का एहसास होता है। इसका परिणाम ऐसी ज्वेलरी के रूप में सामने आता है जो न केवल आधुनिक, स्टाइलिश और प्रभावशाली है, बल्कि पहनने वाले के व्यक्तित्व को एक नई पहचान देती है।अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर, तनिष्क का ‘ह्यूज़’ कलेक्शन सोने को देखने का नज़रिया बदल रहा है। अब सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि अपनी पसंद और स्टाइल को जाहिर करने का एक खूबसूरत ज़रिया है। लॉन्च के अवसर पर, टाइटन कंपनी लिमिटेड की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सुश्री पेल्की त्शेरिंग ने कहा: “हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि, हमें आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए प्राकृतिक जेमस्टोन्स के अनुभव को एक नया रूप दिया है।

आज के दौर में ज्वेलरी सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि खुद को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त ज़रिया है। ऐसे में, अपनी चमक और अनूठे अंदाज़ के साथ ये जेमस्टोन्स महिलाओं को अपनी पसंद का दायरा बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। पारंपरिक और आधुनिक सोच के साथ तैयार किया गया हमारा यह पहला कलेक्शन, भारत में दिखने वाले गर्मियों के खिले हुए रंगों और उसके बहते अहसास को समेटे हुए है। यह कलेक्शन रंगों को बोल्ड और शानदार अंदाज़ में पेश करता है बिल्कुल वैसे ही जैसे आज की महिला आभूषण पहनना पसंद करती है: सहजता के साथ और अपनी शर्तों पर।

तृप्ति अपनी आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव के साथ इस सोच को जीवंत करती हैं, जो बिल्कुल हमारी उन ग्राहकों की तरह है जिनके लिए हम डिज़ाइन करते हैं।”इस कलेक्शन की कीमतें ₹30,000* से शुरू होती हैं। हर मौके और हर दिन पहनने के लिए एकदम सही है। अक्षय तृतीया के इस पावन पर्व पर, तनिष्क लाया है आपके लिए खास फेस्टिव ऑफर्स—सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट*। साथ ही, सोने के आभूषणों की खरीदारी पर पाएं प्रति ग्राम ₹201 की सीधी छूट*। इतना ही नहीं, आप तनिष्क के ‘फेस्टिवल ऑफ एक्सचेंज’ का लाभ भी उठा सकते हैं। अपने पुराने सोने को बदल कर नई, स्टाइलिश और यादगार तनिष्क आभूषण लेने का सबसे सही समय है।

Back to top button