
लखनऊ। दिल्ली के प्रयागराज स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स चैंपियनशिप के तहत कलारीपयटटू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ के लकी सिंह गौतम और तुषार कुमार ने लाठी युगल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इस स्पर्धा में केरल की टीम ने स्वर्ण पदक जबकि जम्मू-कश्मीर ने रजत पदक जीता।
इंडियन कलारीपयटटू फेडरेशन के संयोजन में आयोजित इस चैंपियनशिप में अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें यपटटू, चुवाडुकल एकल प्रतिस्पर्धा और लाठी युगल प्रमुख हैं।
उत्तर प्रदेश टीम की प्रांशी और शिवानी रावत ने भी अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला राउंड जीत लिया है और वे पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।
प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग को इंडियन कलारीपयटटू फेडरेशन द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया गया है। वहीं टीम के साथ कोच के रूप में सोमेश कुमार और संतोष कुमारी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।





