जनता दर्शन : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को कड़े दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य जी के सरकारी आवास, 7-कालिदास मार्ग पर आज ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई। श्री मौर्य ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले नीर पान कराया फिर एक-एक कर सभी की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्य रूप से जमीन से जुड़े विवाद, फौजदारी मामले, पैमाइश, सड़क निर्माण और नाली की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

उपमुख्यमंत्री ने इन शिकायतों के आधार पर मौके पर ही निम्नलिखित जिलों के आला अधिकारियों को निर्देशित किया:
जिलाधिकारी: चन्दौली, बदायूँ, मिर्जापुर, सीतापुर, शाहजहाँपुर। पुलिस प्रशासन: पुलिस आयुक्त (लखनऊ एवं वाराणसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (गोरखपुर), पुलिस अधीक्षक (सीतापुर, रायबरेली एवं बाराबंकी)। विद्युत विभाग: विद्युत कॉर्पोरेशन लखनऊ के चेयरमैन श्री आशीष गोयल को बिजली से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

श्री मौर्य ने जनता दर्शन में आए गंभीर मरीजों की सहायता को प्राथमिकता दी। चिकित्सा सहायता की गुहार लगाने वाले पीड़ितों के लिए तुरंत प्रबंध किए गए: कैंसर पीड़ित शिवसहारे को तत्काल इलाज हेतु सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं अन्य दो गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) भेजा गया।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा की जनता की शिकायतों का समय पर और प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए भटकना न पड़े।

 विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर किया कुठाराघात: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विपक्ष की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है और इन पार्टियों ने देश की आधी आबादी के हक और सम्मान पर हमेशा कुठाराघात किया है।

विपक्ष की साजिशों का पर्दाफाश
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की माताओं और बहनों के सर्वांगीण उत्थान और उन्हें विधायी कार्यों में उचित भागीदारी देने के लिए महिला आरक्षण बिल का मसौदा पटल पर रखा था। लेकिन, विपक्ष ने अपनी गहरी चालों और नकारात्मक राजनीति के जरिए इसे विफल करने का कुत्सित प्रयास किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष की यह साजिश देश की नारी शक्ति को कमजोर करने की कोशिश थी, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कल होगी ‘जन आक्रोश रैली

नारी शक्ति के अपमान और विपक्ष के अडियल रवैये के खिलाफ प्रदेश सरकार ‘नारी शक्ति वंदना’ अभियान के तहत कल एक विशाल ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन करने जा रही है। श्री मौर्य ने बताया कि यह रैली उन ताकतों को जवाब देगी जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है।

पीडीए’ मात्र एक छलाव
सपा के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर प्रहार करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब इस खेल को पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा: “आज समाज का हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

विपक्ष के पास न कोई विजन है और न ही जनता के प्रति ईमानदारी।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘नारी शक्ति वंदना अधिनियम’ तक महिलाओं को सशक्त बनाया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास के दम पर महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति करने वाले दल अब हाशिए पर हैं।उपमुख्यमंत्री ने अंत में आह्वान किया कि कल की जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी और यह नारी शक्ति के स्वाभिमान की एक नई इबारत लिखेगी।

Back to top button