Tuesday, December 2, 2025
More

    अदालत परिसर में जज को लगी गोली, भर्ती

    उत्तर प्रदेश।मिजार्पुर अदालत परिसर में अपने कक्ष के अंदर गाउन पहनने के दौरान गलती से अपनी ही रिवाल्वर से गोली चलने से एक न्यायाधीश घायल हो गए। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश तलवार सिंह को तुरंत मिजार्पुर के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और उनके पैर से गोली निकाल दी गई।

    मिजार्पुर पुलिस ने कहा कि जज अपने चैंबर में थे और गाउन पहने थे। इसी बीच उनका लाइसेंसी रिवाल्वर गलती से जमीन पर गिर गया और उससे निकली गोली उनके पैर में जा लगी। घायल न्यायाधीश की सहायता के लिए न्यायालय परिसर में मौजूद अधिवक्ता दौड़े और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद अब वह खतरे से बाहर है ।

    पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट तलेवर सिंह अपने चेंबर में गाउन पहन रहे थे। उसी समय उनका लाइसेंसी रिवाल्वर जमीन पर गिर गया। रिवाल्वर जमीन पर गिरते ही गोली चल गई। गोली जज साहब  के एक पैर को छिलते हुए दूसरे पैर में धंस गई।

    कोर्ट और पुलिस के कर्मचारियों ने जज साहब को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने पैर में फंसी गोली निकाली। जज साहब की हालत अब सामान्य है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ल और अपर पुलिस अधीक्षक शहर श्रीकांत प्रजापति की संयुक्त टीम गठित कर दी गई है।

     

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular