Friday, February 13, 2026
More

    समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शुभम गुप्ता

    माल (लखनऊ )। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष सृजन फाउंडेशन द्वारा समाजिक कार्यों के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिये प्रदान किया जाने वाला पुरस्कार इस वर्ष विकास खंड माल के नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता शुभम गुप्ता को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लखनऊ के आई पी एस अधिकारी डी सी पी ट्रैफिक रईस अख्तर द्वारा सिरैस कैफे गोमती नगर में प्रदान किया गया जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
    निजी संस्था सृजन फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यों के प्रति उत्कृष्ट समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है। शुभम गुप्ता ने नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ भारत सरकार में राष्ट्रीय युवा कोर के पद पर रहकर समाज सेवा के लिए बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन व निर्देशन किया है। इन्होंने भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में कई बार प्रथम स्थान भी प्राप्त किया हैं।
    शुभम गुप्ता कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में लगे रहते हैं। शुभम गुप्ता बताते हैं कि निस्वार्थ भाव से किसी भी व्यक्ति व समाज की मदद करना आनंद देने वाला कार्य होता है तथा समाज से इसके प्रतिफल में मिलने वाला सम्मान व आशिर्वाद सदैव सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
    इस सम्मान के मिलने से समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इस सम्मान के मिलने से इनके सभी शुभचिंतक जहां बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं क्षेत्र का सम्मान भी बढ़ा है।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित सिकरवार और कार्यकर्ता मौजूद थे।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular