मुख्य अभियंता लेसा कार्यालय पर जेई संगठन ने ध्यानाकर्षण कार्यक्रम किया 

जल्दी मांगे पूरी न होने पर होगा कार्य बहिष्कार

लखनऊ। लेसा ट्रांस गोमती और लखनऊ की क्षेत्रीय शाखा के समस्त सदस्यों द्वारा इं० जिशान हैदर अवर अभिन्ता के गलत निलम्बन को वापस लिये जाने व संवर्ग की विभिन्न मांगो को लेकर मुख्य अभियन्ता कार्यालय के सामने बुधवार को  ध्यानाकर्षण कार्यक्रम किया गया था।
कुछ दिनों पहले जेई जिशान हैदर अवर अभियन्ता को अकारण ही निलम्बित कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियो से वार्ता की गई थी। जिसमे उच्चाधिकारियों द्वारा निलम्बन वापस लेने की सहमति दी गई थी ।  परन्तु लगभग तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी निलम्बन वापस नहीं लिये जाने से लेसा ट्रांस के सभी सदस्यों में भारी आक्रोश है।   इस  कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेई चन्द्रशेखर ,एस०के० विश्वकर्मा, संदीप कुमार, आलोक रंजन, सूरज वर्मा, जिशान हैदर, प्रभाशंकर तिवारी, हरेन्द्र कुमार, विकास मिश्रा, एके दूबे, कुँवर विक्रम, अशोक मौर्य सहित लेसा ट्रांस के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button