आरसीबी की पुरुष व महिला टीम से मिले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज

बेंगलुरु। जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने रविवार को यहां एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की पुरुष और महिला टीम से मुलाकात की। शोल्ज ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए), आरसीबी की पुरुष और महिला टीम के सदस्यों के अधिकारियों से करीब 15 मिनट तक बात की।

जर्मन दूतावास के एक अधिकारी ने कहा कि चांसलर यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि जब खेल की बात आती है तो क्रिकेट को लेकर भारत में सबसे ज्यादा जुनून क्यों है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं है। जर्मनी में हालांकि दो लाख से अधिक भारतीय वहां इस खेल को लोकप्रिय बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

rcb cricket

अधिकारी ने कहा कि शोल्ज खेल के बारे में जानने के साथ भारत के लिए क्रिकेट के क्या मायने है यह समझाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वह इसके अलावा यह समझना चाहते थे कि आरसीबी की पुरुष और महिला टीम शहर के लिए क्या मायने रखती है। वह विशेष रूप से आरसीबी महिला टीम के बारे में जानना चाह रहे थे जो महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में भाग लेगी।

Leave a Reply

Back to top button