VIRAT KOHLI : विराट-अनुष्का ने शुरू की ये नयी पहल

मुंबई । स्टार जोड़ी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (VIRAT KOHALI)  ने बुधवार को अपने-अपने फाउंडेशन के विलय की घोषणा की और ‘सेवा’ (एसईवीवीए) नाम से एक नई पहल शुरू की।एक संयुक्त बयान में अभिनेत्री अनुष्का और क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि नई पहल लोगों की जरूरत में मदद करेगी और यह किसी खास विषय तक ही सीमित नहीं है।

ये भी पढ़ें :  अनुष्का के साथ कोहली ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना 

मिली जानकारी के अनुसार (VIRAT KOHALI) दंपत्ति ने कहा बताया कि सेवा’ का काम किसी विशेष विषय तक ही सीमित नहीं रहेगा। यह गैर लाभकारी संगठन मानवता का समर्थन करते हुए सामाजिक कल्याण के प्रयास जारी रखेगा, जो आज समय की जरूरत है। विलय से पहले, शर्मा के फाउंडेशन को ‘अनुष्का शर्मा फाउंडेशन’ और कोहली के फाउंडेशन को ‘विराट कोहली VIRAT KOHALI  फाउंडेशन’ कहा जाता था। नयी पहल के माध्यम से कोहली खेल क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति देना जारी रखेंगे और उन्हें प्रायोजित भी करेंगे। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (34) भी पशु कल्याण क्षेत्र से जुड़ी रहेंगी।

आप को बताते चले कि विराट कोहली व अनुष्का शर्मा ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने  मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और उनकी पत्नी ने सुबह चार बजे भस्म आरती की। यह जोड़ा करीब 30 मिनट तक मंदिर के नंदी हॉल में बैठा रहा। उन्होंने गर्भगृह में पंचामृत पूजा अभिषेक भी किया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button