इटौंजा पुलिस ने देसी तमंचे के साथ बदमाश को पकड़ा

लखनऊ।अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाश को इटौंजा पुलिस ने देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य लांग्हे के निर्देशन में इटौंजा पुलिस ने ऐसे बदमाश अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जो किसी  वारदात को अंजाम देने जा रहा था।

नहर कोठी पुलिया के पास पास पहाड़पुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने घूम रहे  संदिग्ध को रोकना चाहा वह भाग निकला। शक होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे नहर कोठी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।  जिसकी पहचान अंकुल उर्फ अंकुर निवासी ग्राम लौहंगपुर इंटौजा के रूप में हुुयी। जिसके पारस 12 बोर का देशी तंमचा समेत दो जिन्दा कारतूस बरामद किये गये

Leave a Reply

Back to top button