Kanpur Fire Circle में व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है आदर्श व्यापार मंडल :संजय गुप्ता

लखनऊ। कानपुर के कपड़ा मंडी में हुए अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों के सहयोग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर उनसे मुलाकात की तथा उन्हें ढाढ़स बधाया। इस दौरान व्यापारी नेता ने हमराज कॉमप्लेक्स,मसूद कॉमप्लेक्स सहित अग्निकांड से प्रभावित सभी कॉमप्लेक्सो का दौरा किया।
मुख्यमंत्री से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल 
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया की kanpur fire incident में व्यापारियों
यह भी पड़े 
के साथ आदर्श व्यापार मंडल कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। अग्निकांड से प्रभावित व्यापारियों की मदद की मांग को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधि जल्दी ही मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिलेगा।
 संजय गुप्ता ने कहा की भुक्त भोगी व्यापारियों के बैंक लोन माफ करने , व्यापारियों को आर्थिक सहायता मुआवजे के रूप में देने तथा व्यापारियों को पुन: खड़े होने के लिए क्रियाशील पूंजी उपलब्ध कराने में सहयोग करने की मांग की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में  प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ,प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अरोड़ा, प्रदेश सचिव अशोक बाजपेयी, प्रदेश संगठन मंत्री अजय तिवारी व्यापारी नेता अनिरुद्ध निगम,अमित अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Back to top button