मानक नगर थाने में धूमधाम से मनाई गई अम्बेडकर  जयंती

लखनऊ।मानक नगर थाने में संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई।
सोमवार को थाना प्रभारी अजीत सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ थाना परिसर में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ पुष्प अर्पित कर उन्हें सलामी देते हुए समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को आत्मसात किया। इस अवसर पर मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह सहित पुलिस कर्मियों ने बाबा साहब द्वारा लिखे गये संविधान के रास्ते पर चलने और संविधान की रक्षा के साथ देश हित एवं समाज हित में अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के पूर्ति की शपथ लिया।
Back to top button