बीते 30-31 दिसंबर से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। उत्तरी मैदानी इलाकों में शनिवार सुबह से कोहरे की परत छाई है। इससे दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बरकरार रह सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सुबह बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मालूम हो कि दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है।
30-31 दिसंबर से ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। उत्तरी मैदानी इलाकों में शनिवार सुबह से कोहरे की परत छाई है। इससे दृश्यता कम हो गई और यातायात प्रभावित हुआ है। भारतीय रेल के एक प्रवक्ता ने बताया कि कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली आने वाली 23 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप जारी है।