देवरिया : भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी लगातार लोगों से मिलकर मांग रहे वोट

देवरिया। देवरिया लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ताबड़तोड़ रैलियां और पद भ्रमण करने में जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी लगातार लोगों के बीच जाकर मतदान करने की अपील कर रहे है।

दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह भी अपना दमखम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ना रहे हैं। मंगलवार को  भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने साकेत नगर में पहुंचकर भाजपा नेता धीरज पाठक के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी ने लोगों से भाजपा सरकार में हुए काम की उपलब्धियां लोगों को बताई। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आने वाले समय में देवरिया में विकास की गंगा बहेगी। और लोगों से हाथ जोड़कर वोट की अपील की। वहीं भाजपा नेता धीरज पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव जीत रही है। बस आपका प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

Back to top button