Wednesday, August 20, 2025
More

    सीआरपीएफ ने दूसरे दिन जीते पांच स्वर्ण, मेजबान उत्तर प्रदेश को 4 स्वर्ण

    • सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025
    लखनऊ। सीआरपीएफ के खिलाड़ियों ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 के दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। मिनी इंडोर स्टेडियम, राजाजीपुरम में आयोजित चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश के लिए अनय यादव, नम्यता यादव, अंशिका मौर्या व  प्रिया सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। मेजबान ने आज 4 स्वर्ण, 7 रजत व 11 कांस्य पदक जीते।
    ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में आज सर्विसेज ने तीन स्वर्ण पदक जीते जबकि साई लखनऊ को 2 स्वर्ण एवं अरुणाचल प्रदेश व साई काशीपुर को एक-एक स्वर्ण मिले।
    दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम
    सीनियर पुरुष अंडर-74 किग्रा वर्ग में सीआरपीएफ के अनुराग कपूर ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर की मन्नत शर्मा ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के कौशलेंद्र सिंह व राजस्थान के अर्जुन सोनी ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला 73 किग्रा से अधिक वर्ग में सीआरपीएफ की सरजू बाला देवी ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की द्रोणादुला श्रव्या ने रजत एवं राजस्थान की वसुंधरा व्यास व उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह ने कांस्य पदक जीते।
    सीनियर महिला अंडर-53 किग्रा वर्ग में साई लखनऊ की सीमा कनौजिया ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश की आकांक्षा पटेल ने रजत एवं उत्तर प्रदेश की तृप्ति कुमारी व आंचल यादव ने कांस्य पदक जीते। सीनियर पुरुष अंडर-54 किग्रा में सीआरपीएफ के शोभित शाह ने स्वर्ण, मध्य प्रदेश के अभय ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के अनुराग कुमार व बिहार के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीते।
    सीनियर महिला व्यक्तिगत पूमसे (30 वर्ष से कम) में सीआरपीएफ की ममता कुमारी शाह ने स्वर्ण, अरुणाचल प्रदेश की डोरिक गमोह ने रजत एवं बिहार की टिंवकल भारती व अरुणाचल प्रदेश की मार्पी बशर ने कांस्य पदक जीते। सीनियर मिक्स पेयर पूमसे (30 वर्ष से कम) में अरुणाचल प्रदेश के डोरिक गमोह व बादल दास ने स्वर्ण एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम सिंह व दीपांशी प्रजापति ने रजत पदक जीते।
    सब जूनियर बालक अंडर-50 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश के अनय यादव ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अंशु कुमार ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के अमित विक्रम ने कांस्य पदक जीता। कैडेट बालक अंडर- 180 सेमी.वर्ग में सर्विसेज के आर्यवीर ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अथर्व गुप्ता ने रजत एवं उत्तराखंड के आयुष सैनी व उत्तर प्रदेश के चैतन्य शिखर ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालिका अंडर-144 सेमी.वर्ग में नम्यता यादव ने स्वर्ण, परी कुमारी ने रजत एवं सृष्टि कश्यप व अवनी सिद्धार्थ (सभी उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते।
    कैडेट बालिका अंडर-172 सेमी. में उत्तर प्रदेश की अंशिका मौर्या ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर पुरुष अंडर-58 किग्रा में सर्विसेज के क्षितिज तिवारी ने स्वर्ण, साई काशीपुर के प्रियांशु चौधरी ने रजत एवं सीआरपीएफ के भाविक लकवाल व बिहार के रवि राज ने कांस्य पदक जीते। कैडेट बालक अंडर-172 सेमी. में पुनीत ने स्वर्ण, प्रखर तिवारी ने रजत एवं आदित्य श्रीवास्तव (सर्विसेज) और आदित्य सिंह (साई रायबरेली) ने कांस्य पदक जीते।
    सीनियर पुरुष अंडर-87 किग्रा में सीआरपीएफ के बी.शिवानेसन ने स्वर्ण, पंजाब के शिव कुमार ने रजत एवं उत्तर प्रदेश के अभिषेक कुमार व रवि सिंह ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला अंडर-46 किग्रा में उत्तर प्रदेश की प्रिया सिंह ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की ही सिमरन ने रजत एवं मध्य प्रदेश की एकता व उत्तर प्रदेश की दीपांशी प्रजापति ने कांस्य पदक जीते।
    कैडेट बालक अंडर- 164 सेमी. में साई काशीपुर के आकाश कुमार ने स्वर्ण जबकि रघुवीर ने रजत एवं जय गुप्ता व हरिओम पाण्डेय (तीनों उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते। सीनियर महिला अंडर-62 किग्रा में साई लखनऊ की मधु सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। यशोदा थापा को रजत, अंशिका यादव व शगुन मिश्रा (तीनों उत्तर प्रदेश) ने कांस्य पदक जीते।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular