Wednesday, June 18, 2025
More

    ब्रेकिंग न्यूज़ : मणिपुर के जिरीबाम में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत

    इंफाल। मणिपुर के जिरीबाम जिले में शनिवार सुबह हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था, वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए।

    ‍अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार उग्रवादी जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर अकेले रहने वाले व्यक्ति के घर में घुसे और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

    विधि विश्विद्यालय में एलएलबी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

    अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर पहाड़ियों में युद्धरत समुदायों के हथियारबंद लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन पहाड़ी उग्रवादियों सहित चार हथियारबंद लोगों की जान चली गयी है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular