तैराकी में सीएमएस छात्रों ने जीते 9 स्वर्ण सहित 13 पदक

लखनऊ। सिटी मांटेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्रों ने जोनल स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 9 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल एवं 3 ब्रांज मेडल समेत कुल 13 पदक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तत्वावधान में किया गया।

सीएमएस प्रबन्धक प्रो.गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के इन होनहार तैराकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में सीएमएस अलीगंज प्रथम कैम्पस के छात्र कृष्ण दुबे एवं अथर्व शुक्ला ने तीन-तीन गोल्ड मेडल अर्जित कर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया।

वहीं दूसरी ओर आराध्य चतुर्वेदी ने दो गोल्ड मेडल एवं एक कांस्य पदक, शौर्य शेखावत ने एक गोल्ड, एक सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल जबकि आर्यन सिंह ने एक ब्रांज मेडल अपने नाम किया है।

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सीएमएस के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने सर्वाधिक 13 मेडल जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है।

सीएमएस छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Back to top button