पार्षद पति ने साथियों के साथ नगर निगम की टीम पर किया हमला

लखनऊ।गुडम्बा थाना क्षेत्र के में शुक्रवार की सुबह अवैध डेरियों को हटाने गई नगर निगम की टीम पर शंकरपुरवा  प्रथम वार्ड के पार्षद पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। जिससे नगर निगम के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।गुडम्बा पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी है।
प्रभारी जोन-7 शिवेश वर्मा  ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम अवैध डेरियों को हटाने का अभियान चला रहा था। टीम अतरौली गांव अंग्रेज फॉर्म से होते हुए प्रगति बिहार कंचना बिहारी मार्ग कामख्या स्कूल के पास पहुंचे थे कि शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के पार्षद पति पंकज यादव अपने एक दर्जन साथियों के साथ हमारे टीम पर हमला बोल दिया। जिससे कई कर्मचारियों को गंभीर चोटें आ गई। जिसमे श्याम चौरसिया एवम विकास निषाद को गंभीर चोटें आई है। इसी बीच पार्षद पंकज यादव और उसके अन्य  साथियों ने  नगर निगम की गाड़ी से 12 भैंस और 4 गाय जबरन उतार ली।
गुडम्बा थाना प्रभारी नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर सरकारी काम मे बाधा और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच कर आरोपियों के लिखाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
Back to top button