Monday, June 2, 2025
More

    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने नई दिल्ली में परिवहन विकास परिषद की 42वीं बैठक में की शिरकत

    जयपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की संयुक्त बैठक तथा परिवहन विकास परिषद की 42वीं बैठक में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आज शिरकत की।

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में राष्ट्रीय परिवहन नीति, सड़क सुरक्षा के व्यापक उपाय एवं परिवहन क्षेत्र में डिजिटल समाधानों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन दक्षता में सुधार, तथा सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुदृढ़ बनाने के विषय में भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के संवाद क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और पूरे देश में परिवर्तनकारी परिवहन नीतियों के समान कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular