Wednesday, October 22, 2025
More

    पुलिस महानिदेशक (फायर) आदित्य मिश्रा का लैंड पोर्ट रुपईडीहा में हुआ सम्मान

    उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक (फायर) आदित्य मिश्रा आईपीएस जो लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन भी है का आज लैंड पोर्ट अथॉरिटी रुपईडीहा में उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया|
    जिसमें नेपाल देश के कस्टम प्रभारी जनार्दन पौडल, भारतीय कस्टम सुपरिंटेंडेंट दिनेश धमनिया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गेश तिवारी, क्षेत्राधिकार नानपारा प्रद्युमन सिंह, प्लांट क्वारंटाइन निदेशक डॉक्टर प्रदीप कुमारइमीग्रेशन प्रभारी राम अवध सिंह एवं मैनेजर लैंड पोर्ट रुपईडीहा सुधीर शर्मा एवं लैंड पोर्ट नेपाल मैनेजर तारक जोशी ने आदित्य मिश्रा के कार्यकाल को एक स्वर्णिम युग बताया एवं आशा व्यक्त की कि आदित्य मिश्रा की शुभकामनाएं सदैव साथ रहेंगी |

    आदित्य मिश्रा (आईपीएस) ने अपने संबोधन में कहा कि इस लैंड पोर्ट की न्यू हमारे सामने रखी गई थी और आज इसको प्रगति के पथ पर अग्रसर होते देखकर हार्दिक प्रसन्नता हो रही है हमारी शुभकामनाएं हैं और खुशी की बात है कि इस लैंड पोर्ट में सभी विभाग एक छत के नीचे एक परिवार की तरह कार्य कर रहे हैं | इस टीम स्प्रिट कि मैं हृदय से प्रसन्नता करता हूं|

    आदित्य मिश्रा पुलिस महानिदेशक के आगमन पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर सुधीर शर्मा ने पुष्प पुंज एवं रुद्राक्ष माला प्रदान कर उनका स्वागत किया | आदित्य मिश्रा का अभिनंदन जनार्दन पौडल ने अंग वस्त्र एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने राम जन्मभूमि के मंदिर का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया|एसएसबी के भरत पाठक, नेपाल से करुणा चौधरी, नेपाल प्लांट क्वारंटाइन के डॉक्टर मोहम्मद कपिल अहमद, राम निरंजन, ऋषभ सिंह, अमित सिंह, ओमपाल सिंह सी.एफ.ओ. बहराइच, पुष्कर राय एवं विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे |

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular