दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सिलाई मशीन, टैबलेट व मेधावियों को साइकिल बांटी गई
लखनऊ। सरोजनी नगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने 50 वे जन्मदिन और एक वर्ष की राजनीतिक जीवन जनता को समर्पित किया।
शनिवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए ‘आभार दिवस’ मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ने बंगला बाजार स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन कर किया गया।
उन्होंने जनता के लिए मंदिर प्रांगण में भव्य भंडारे का आयोजन भी करवाया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने का संकल्प
डॉ. राजेश्वर सिंह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर व्यक्ति को विकास की कड़ी से जोड़ना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के संकल्प के क्रम में विधायक निरंतर सिलाई सेंटरों को स्थापना करवा रहे है।
इसी क्रम में आभार दिवस के अवसर पर उन्होंने 106 सिलाई मशीनें वितरित कर 11 सिलाई सेंटरों की स्थापना करवाई।
साथ ही दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के संकल्प के क्रम में 5 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 5 को मैनुअल तथा 2 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भी प्रदान की गयी।
इस दौरान वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट व हाई स्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 मेधावियों को साइकिल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डिजिटली साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 होनहार छात्रों को टैबलेट वितरित करने के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए 10 स्पोर्ट्स किट भी वितरित किए। विधायक द्वारा ‘सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग’ का शुभारंभ भी किया गया ।
सरोजनी नगर की जनता ने भी अपने विधायक का जन्मदिन बड़े धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया। विधायक के आशियाना आवास पर दिन भर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुँच कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आये।