रक्षाबंधन पर परिवहन निगम की बसों में महिलाओं की यात्रा फ्री

29 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक मिलेगी सुविधा -परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर गिफ्ट दिया है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिलाएं परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर 29 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12ः00 बजे तक परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
श्री सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर हमारी बहनें अपने भाइयों की खुशहाली एवं कल्याण हेतु उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। यह त्यौहार भाई-बहन के बीच परस्पर प्रेम,त्याग एवं विश्वास का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सके, इसलिए सरकार ने परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की  सौगात प्रदेश की बहनों को दी है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को इस पवित्र पर्व की ढेरों  शुभकामनाएं देता हूँ।

Leave a Reply

Back to top button