आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरबीआई के अधिकारियों के अनुसार, गवर्नर को एसिडिटी की समस्या महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि गवर्नर की हालत अब स्थिर है और कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है। उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है, और अगले 2-3 घंटों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वर्तमान में, गवर्नर पूरी तरह से आराम कर रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Back to top button