स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘उन्मेष 2025’ का भव्य समापन

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में चल रहे दो दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक समागम ‘उन्मेष 2025’ का समापन आज भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया।इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

बेटियों को डॉ. दिनेश शर्मा का सम्मान

अपने उद्बोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि “बेटियों के लिए हिंदुस्थान प्रथम है। आज जब बेटियां ओलंपिक के मैदान में उछलती हैं तो ऐसा लगता है भारतीय अर्थव्यवस्था उछल रही हो।

डॉ. दिनेश शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित बी.बी.ए. पाठ्यक्रम के शिक्षण कक्ष हेतु अपनी निधि से दस लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रस्ताव आने पर स्मार्ट क्लास तथा अन्य आधुनिक उपकरणों के क्रय हेतु भी अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे आप कोई भी जंग जीत सकते हैं। उन्होंने अल्प संख्यक वर्ग की बेटियों से विशेष आग्रह किया कि वो शिक्षित और जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि कलम की शक्ति सर्वोपरि होती है। डॉ. दिनेश शर्मा ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वो परिश्रम से अध्यापन करें क्योंकि आने वाली पीढ़ी उन पर ही निर्भर करती है।

नई शिक्षा नीति और खेल पर ज़ोर

विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से छात्राओं को विशेष लाभ होगा क्योंकि शिक्षा को स्किल के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा महिलाएं हमेशा विवेकपूर्ण निर्णय लेती हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार खेलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद स्वदेश सिंह भी मौजूद रहे।

 कार्यक्रम का शुभारंभ और अन्य गतिविधियाँ

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। उसके पश्चात महाविद्यालय के कुलगीत तथा अतिथि स्वागत के गीत का छात्राओं द्वारा सस्वर पाठ किया गया। एन.सी.सी. की छात्राओं द्वारा भी मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी गई।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पंचवटी एवं पोषण वाटिका में पीपल, बरगद, आंवला, बेल आदि प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस वाटिका का निर्माण पर्यावरण समिति की प्रो. शिवानी श्रीवास्तव तथा अरविंद द्वारा एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स आदि के सहयोग से हुआ। इसी श्रृंखला में अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की नवनिर्मित कैफेटेरिया का लोकार्पण भी किया गया।

प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने सभी अतिथियों का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए कृत संकल्पित है। महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता के साथ ही विभिन्न शिक्षणेत्तर गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अवसर प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन समारोहक डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवानी श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में राजधानी के विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र एवं छात्राएं तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्रायें मौजूद रहीं।

स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित द्वि-दिवसीय साहित्यिक सांस्कृतिक समागम ‘उन्मेष 2025’ के विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नलिखित हैं:

प्रतियोगिता स्थान प्रतिभागी का नाम महाविद्यालय/विश्वविद्यालय
पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम रिचा शर्मा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
द्वितीय सिमरन लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
तृतीय गरिमा शर्मा महाराजा बिजली पासी राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ
एकल नृत्य प्रतियोगिता प्रथम अरुणिमा सिंह सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
द्वितीय वर्तिका गुप्ता अवध डिग्री कॉलेज, लखनऊ
तृतीय आंचल रस्तोगी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
केश सज्जा प्रतियोगिता प्रथम प्राची गुप्ता सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
द्वितीय सुमैया बानो खुनखुन जी पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
तृतीय मीनाक्षी कश्यप करामत मुस्लिम पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम महविश कुरैशी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
द्वितीय हेमा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
तृतीय अभिषेक नरायण नेशनल पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
क्रिएटिव राइटिंग (रचनात्मक लेखन) प्रथम तेजस्विनी चक्रवर्ती नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
द्वितीय सिमरन लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ
तृतीय माही मिश्रा करामात मुस्लिम पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
भाषण प्रतियोगिता प्रथम अमानत त्रिपाठी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
द्वितीय जानकी पांडे नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
तृतीय तेजस्विनी चक्रवर्ती नेताजी सुभाष चंद्र बोस महाविद्यालय, लखनऊ
काव्य पाठ प्रतियोगिता प्रथम तेजस्विनी चक्रवर्ती नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगढ़, लखनऊ
द्वितीय अमन कुमार त्रिपाठी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
तृतीय मनीषा अवस्थी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय राजाजीपुरम, लखनऊ
घट सज्जा प्रतियोगिता प्रथम राधा कनौजिया नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
द्वितीय महा मरियम फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर
तृतीय आंसू यादव नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला, लखनऊ
एकल गायन प्रतियोगिता प्रथम सृष्टि वर्मा भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय, लखनऊ
द्वितीय आशीष रावत के.के.सी., लखनऊ
तृतीय कीर्ति मिश्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय महाविद्यालय अलीगढ़, लखनऊ
फेस पेंटिंग प्रतियोगिता प्रथम दिव्यांशी कुमारी
द्वितीय सावित्री
तृतीय नैन्सी
रंगोली प्रतियोगिता प्रथम पूजा शर्मा करामत मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ
द्वितीय वैष्णवी मिश्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
तृतीय लक्ष्मी फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महमूदाबाद, सीतापुर
बेस्ट कैप्चरड मोमेंट प्रथम लक्ष्मी शर्मा करामत मुस्लिम कॉलेज, लखनऊ
द्वितीय अनुष्का बाजपेई नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय अलीगंज, लखनऊ
तृतीय संध्या शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ

Related Articles

Back to top button