उपचुनाव को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक : जीत के लिए बनाई रणनीतियां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीएम योगी ने उपमुख्यमंत्री, जिलों के प्रभारी मंत्री और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपचुनाव की तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ और जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।

सीएम योगी ने सभी 9 सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने पार्टी के नेताओं से कहा कि हर सीट पर जीत पार्टी के लिए चुनावी सफलता नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत होगी। इसके लिए सभी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।

सीएम योगी ने बूथ स्तर तक चुनाव प्रबंधन को मजबूती से संभालने की दिशा में भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी तैयारी में बूथ स्तर पर सटीक प्रबंधन और निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जमीनी स्तर पर चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करें।

इस दौरान भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा 9 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ-साथ जल्द ही दसवीं सीट भी अपने खाते में डालेगी।

उपचुनाव के लिए जिन सीटों पर चुनाव होने हैं:

सपा के पास 5 सीटें: कटेहरी, करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, मिल्कीपुर (अयोध्या)
भाजपा के पास 3 सीटें: फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद सदर
एनडीए गठबंधन के पास 5 सीटें: खैर, मीरापुर
रालोद (आरएलडी) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट है

ये भी पढ़ें : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए देश सर्वोपरि : CM YOGI

बैठक में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्यप्रताप शाही समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद थे।

Back to top button