Wednesday, June 18, 2025
More

    17वीं एशियन महिला जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत की चेतना शर्मा सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

    नई दिल्ली। भारत की चेतना शर्मा को हांगकांग में आयोजित 17वीं एशियन महिला जूनियर (अंडर-20) हैंडबॉल चैंपियनशिप का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया।
    गत 30 जून से 9 जुलाई तक आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम की ओर से खेल रही हिमाचल प्रदेश की चेतना को साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर की ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
    इस अवसर पर चेतना शर्मा को हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, महासचिव ए.जगनमोहन राव व कोषाध्यक्ष डा.तेजराज सिंह ने भी बधाई देते हुए चेतना के उज्जवल भविष्य की कामना की।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular