महाकुम्भ के अवसर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम यात्रियों को दे रहा सुविधा

जयपुर। प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के अवसर पर राज्य की जनता को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सुपर लग्जरी, डीलक्स, ए.सी. स्लीपर, नॉन ए.सी.स्लीपर, ए.सी 2×2 एवं ब्लू लाईन के माध्य्म से यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।

ये बसें जयपुर, शाहपुरा, कोटपुतली, बारां, अजमेर, मत्सयनगर, सीकर, हिण्डौन/करोली, धौलपुर, डीडवाना, अलवर, भरतपुर और लोहागढ़-आगार द्वारा संचालित की जा रही हैं।

फरवरी माह में संचालित इन सेवाओं से 4 लाख 73 हज़ार किलोमीटर यात्रा संचालित कर 239.03 लाख रूपये का राजस्व अर्जित हुआ है। इन सेवाओं से 31 हजार 600 यात्रियों को यात्री सुविधा प्रदान की गई है। सेवाओं का लाभ लेने वाले यात्रियों ने निगम की कार्यव्यवस्था की प्रशंसा भी की है।

Back to top button