अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 30 व 1 मई को

लखनऊ, खेल संवाददाता । क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता 15 मई से शुरू हो रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नए खिलाड़ियों के लिए एसोसिएशन ने दो दिन 30 अप्रैल और 1 मई के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया खोली है। इच्छुक खिलाड़ी एसोसिएशन के कार्यालय जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के सचिव के एम खान ने दी है।

इस प्रतियोगिता के लिए कुछ नियम निम्नलिखित हैं –

  • बिना आधार कार्ड के किसी भी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • जिन क्लबों या एकेडमियों के पास पर्याप्त संख्या में अंडर-14 खिलाड़ी हैं, वे आधार नंबर के साथ नाम पूर्व में देकर दो टीमें उतार सकते हैं।
  • खिलाड़ी कम होने की स्थिति में क्लब या एकेडमी अन्य क्लब से मिलकर टीम बना सकते हैं।
  • केवल वही खिलाड़ी मैच खेल सकेंगे जिन्होंने अंडर-14 चयन प्रक्रिया के लिए फॉर्म भरा है।
  • खिलाड़ी की आयु उसके आधार कार्ड के अनुसार मान्य होगी। पात्र खिलाड़ी वे होंगे जिनका जन्म 01 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के बीच हुआ हो।
  • सभी मैच लखनऊ एवं उसके आसपास के उपलब्ध मैदानों पर कराए जाएंगे। किसी भी तिथि या स्थान में बदलाव संभव नहीं होगा।
  • यदि कोई टीम मैच के दिन बिना पूर्व सूचना के मैदान पर नहीं पहुंचती है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button