शशि प्रकाश गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शशि प्रकाश गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी गोयल अब तक मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में वे मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख अधिकारी रहे हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के करीबी अफसरों में गिना जाता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शाम को मिलने के बाद शाम 6 बजे लोक भवन अपनी टीम के साथ चार्ज लेने पहुंचे नवनियुक्त मुख्य सचिव एसपी गोयल ने मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

शशि प्रकाश गोयल ने उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव का चार्ज ग्रहण करते हुए।

 

Back to top button