खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने प्रथम भारतीय सॉफ्ट टेनिस स्टार तनुश्री पांडे और कोच प्रशांत शर्मा को किया सम्मानित

लखनऊ । चीन के जिंगशान प्रांत में 1 नवंबर से 6 नवंबर 2024 तक आयोजित चतुर्थ वर्ल्ड जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी तनुश्री पांडे ने अंडर 21 आयु वर्ग के एकल वर्ग में रजत पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। वह इस वर्ग में रजत पदक प्राप्त करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के खेल निर्देशक और महासचिव (हॉकी) डॉ. आर.पी. सिंह ने तनुश्री पांडे को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश सॉफ्ट टेनिस संगठन के महासचिव श्री प्रशांत शर्मा, अध्यक्ष श्री अभिषेक कौशिक, और कोषाध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने भी तनुश्री को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी सफलता प्राप्त कर प्रदेश और देश का नाम और प्रतिष्ठा बढ़ाएंगी। तनुश्री पांडे का यह प्रदर्शन न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि भारतीय सॉफ्ट टेनिस के लिए भी एक मील का पत्थर है।

इसे भी पढ़ें : चतुर्थ राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की 46 सदस्यीय टीम तैयार

Back to top button