Monday, June 16, 2025
More

    महंगी गाड़ियों की किस्त भरने और ऐशो आराम के लिए लूट करने वाले धरे गए

    लखनऊ। डीसीपी उत्तरी की क्राइम सर्विलांस टीम व थाना विकासनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने चैन स्नैचिंग करने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार कर कर लिया। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में घूम रहे थे।
    पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर० शंकर ने बताया की सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर विकास कुमार जायसवाल के कुशल दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष विकासनगर विपिन सिंह के नेतृत्व में सरेराह चैन लूट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर कर लिया। जिनके कब्जे से एक चेन का टुकड़ा व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। सहायक पुलिस आयुक्त गाजीपुर विकास कुमार जायसवाल ने बताया की बीती 10 जून को जीवन्ती जोशी निवासी  विकासनगर ने थाने पर सूचित किया कि बीती 09 10 जून की शाम सेक्टर 3 के नजदीक दो बाइक सवार लड़को ने मेरे गले से सोने की चेन खीचीं ली थी। जिसकी आधी चेन मेरे हाथ मे है। जैसी सूचना पर क्राइम सर्विलांस टीम व थाना विकासनगर की संयुक्त पुलिस टीम को लगाया गया था।
    थानाध्यक्ष विकासनगर विपिन सिंह ने बताया की क्षेत्र में भ्रमणशील होकर जमीनी सूचना तंत्र व इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए सचिन तेन्दुल्कर पार्क के पास जानकारी मिली कि जिन दो व्यक्तियो द्वारा आर०एल०बी स्कूल के पास चेन स्नेचिंग की घटना कारित की गयी थी। वही दोनो व्यक्ति उसी मोटरसाइकिल से सेक्टर सी सचिवालय कालोनी की बाउण्ड्री व एसबीआई कालोनी की बाउण्ड्री के बीच से जो पक्की सड़क रिंग रोड से जाकर में मिली हुई है।उसी रोड पर एसबीआई कालोनी की बाउण्ड्री से सटे बिजली के खम्भे के पास खड़े हैं। जो किसी वारदात की अंजाम देने की फ़िराक में है। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनो को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गये दोनो  व्यक्तियो को पहचान शिवा सोनी निवासी फैजुल्लागंज गौरभीट चौराहा निकट मेंहदी लांन थाना मड़ियाव व अभिषेक सोनी निवासी नहर रोड नियर गयाजी तिराहा गडरियनपुरवा थाना जानकीपुरम के रूप में हुई।
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
    1. उ0नि0 विनोद कुमार थाना विकासनगर, लखनऊ
    2. उ0नि0 हरिनाथ पाल थाना विकासनगर लखनऊ
    3. उ0नि0 विशाल त्रिपाठी थाना विकासनगर, लखनऊ
    4. हे0का0 ऋषि कुमार तिवारी थाना विकासनगर, लखनऊ
    5. का० आकाश यादवथाना विकासनगर, लखनऊ
    6. का0 राघवेन्द्र सिंह थाना विकासनगर, लखनऊ
    7. का0 रामचन्द्रजी थाना विकासनगर, लखनऊ
    8. का० कुश कुमारथाना विकासनगर, लखनऊ
    1. उ0नि0 श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह प्रभारी सर्विलांस / क्राइम टीम उत्तरी, लखनऊ
    2. हे0का0 नदीम क्राइम टीम, उत्तरी, लखनऊ
    3. हे0का0 आजम खान क्राइम टीम, उत्तरी, लखनऊ
    4. हे0का0 अवधेश गिरि क्राइम टीम, उत्तरी, लखनऊ
    5. हे0का0 वीर सिंह सर्विलांस सेल, उत्तरी, लखनऊ
    6. हे0का0 अमित कुमार गौतम सर्विलांस सेल, उत्तरी, लखनऊ
    RELATED ARTICLES

    Most Popular