यूपी की लड़कियों का दबदबा कायम, हरियाणा को हरा जीती जूनियर उत्तर क्षेत्र चैंपियनशिप की ट्रॉफी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जूनियर महिला टीम ने झांसी में आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया उत्तर क्षेत्र जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में हरियाणा को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसमें उत्तर प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 गोल किए जिसमें रश्मि पटेल ने 1 गोल करके टीम को बराबरी दिलाई तथा पूर्णिमा यादव ने विजयी गोल करके उत्तर प्रदेश की टीम को उत्तर क्षेत्र का चैंपियन बनाया। पूर्णिमा यादव प्रतियोगिता की बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला।

नॉर्थ जोन पुरुष वर्ग का फाइनल उत्तर प्रदेश का मुकाबला चंडीगढ़ से था जिसमें चंडीगढ़ 1 के मुकाबले 2 गोल से जीत गई और उत्तर प्रदेश जूनियर पुरुष हॉकी टीम को द्वतीय स्थान (रजत पदक) प्राप्त हुआ।

Back to top button