Wednesday, October 22, 2025
More

    उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप में 8 पदक जीते

    • चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने ओवरआल आठवां स्थान हासिल किया।

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की फिन स्वीमिंग टीम ने चतुर्थ राष्ट्रीय फिन स्वीमिंग चैंपियनशिप-2024 में उम्दा प्रदर्शन के साथ एक स्वर्ण, चार रजत व तीन कांस्य सहित आठ पदक अपने नाम किए।

    नई दिल्ली में गत 14 से 17 नवंबर, 2024 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में इसी के साथ उत्तर प्रदेश ने ओवरआल आठवां स्थान हासिल किया।

    उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्वीमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सत्यम साहनी ने जूनियर बालक वर्ग के 50 मी. अपनिया के ग्रुप सी में स्वर्ण पदक जीता।

    रजत पदक 50 मी.सरफेस मास्टर वी टू श्रेणी में विनय बोस, 100 मी.बाई फिन श्रेणी में जोगेंद्र प्रसाद, जूनियर बालिका ग्रुप के 50 मी.अपनिया ग्रुप डी में अदिति सिंह, 50 मी. अपनिया मास्टर वी शून्य श्रेणी में अमर अवस्थी ने जीते।

    इसके अलावा गायत्री ने जूनियर बालिका ग्रुप डी के 200 मी.सरफेस ग्रुप डी, धीरेंद्र यादव को 50 मी. अपनिया मास्टर वी वन श्रेणी और जोगेंद्र प्रसाद ने 100 मी.बाई फिन मास्टर वी टू श्रेणी में कांस्य पदक अपने नाम किए।

    Raghuveer Sharma
    Raghuveer Sharmahttps://www.morningpoint.in/
    Raghuveer Sharma 6 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। जहां उन्होंने मीडिया मॉनिटरिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल क्रिएटर, कंटेंट राइटिंग समेत कई सेक्शन में काम किया। उन्हें राजनीति, क्राइम, मनोरंजन, खेल और नौकरी से जुड़ी खबरों में रुचि हैं।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular