मिनी ट्यूबेल के शिलान्यास से मुस्लिम बस्ती में करीब सौ घरो को होगी जलापूर्ति

जलकल विभाग ने किया शिलान्यास,खुशी का माहौल
लखनऊ। नगर निगम जोन पांच अन्तर्गत आने वाले मोहल्ले आजाद नगर में पुलिस चौकी के निकट जलकल विभाग द्वारा गुरूवार को एक मिनी ट्यूबेल का पार्षद प्रतिनिधि द्वारा विधिवत पूजन संग नारियल तोड़ शिलान्यास किया गया।
ट्यूबेल लगने पर स्थानीय लोगो में काफी ख़ुशी का माहौल व्याप्त रहा और पार्षद की खूब प्रसंसा की। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि इस ट्यूबेल से मुस्लिम बस्ती में करीब सौ घरो को जलापूर्ति होगी।गीतापल्ली वार्ड में विगत तीन माह से पेयजल और दूषित पेयजल की समस्या से थी।
जिससे झ रहे क्षेत्रवासियों की समस्या को लेकर गीतापल्ली वार्ड भाजपा पार्षद ऋचा मिश्रा एक सप्ताह पूर्व स्थानीय निवासियों संग जलकल विभाग और नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया था।
जलकल विभाग के अधिशाषी अभियंता सचिन सिंह यादव द्वारा एक सप्ताह में पेयजल समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था | गुरुवार को जलकल विभाग द्वारा आजाद नगर पुलिस चौकी निकट मिनी ट्यूबेल का शिलान्यास किया गया है।
Back to top button