महिला खेल समारोह: टेनिस और हॉकी में जबरदस्त प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अंतर्गत, महिला टेनिस और हॉकी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

महिला टेनिस प्रतियोगिता में लखनऊ की सासा कटियार, आयरा, गोरखपुर की शगुन कुमारी और मेरठ की सताक्षी चौधरी ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर हुए मुकाबलों में सताक्षी चौधरी ने रमिन्दर कौर को 4-0, आयरा ने जमजम को 4-0, शगुन कुमारी ने सोनाली पटेल को 4-0 और सासा कटियार ने रिषिभा पटेल को 4-0 से हराया।

वहीं, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम पर आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल ने आगरा मंडल को हराया। अन्य मुकाबलों में कानपुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को शूटआउट में 3-2 से, अयोध्या मंडल ने चित्रकूटधाम बॉदा मंडल को 3-0 से, मिर्जापुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 3-2 से, मेरठ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 1-0 से, गोरखपुर मंडल ने सहारनपुर मंडल को 6-0 से और प्रयागराज मंडल ने बरेली मंडल को 2-0 से हराया। देवीपाटन मंडल के न आने के कारण बस्ती मंडल को वाकओवर मिला।

हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह (एमएलसी) ने किया, जबकि टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन उपनिदेशक खेल एसएस मिश्रा ने किया।

Back to top button